आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि
- फोटो : iStock
आयकर रिटर्न फाइन करने की आखिरी तारीख खत्म होने में अब सिर्फ एक ही दिन बचे हैं। अगर आपने अभी तक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो ये आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। कल के बाद आईटीआर रिटर्न दाखिल करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए बचे हुए एक दिन में आप इस काम को निपटा लें। इनकम टैक्स विभाग की ओर से भी लगातार लोगों से टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अपील की जा रही है।
आने वाली 31 जुलाई तक करीब सात करोड़ आईटीआर फाइल होने हैं। आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 जुलाई के दिन शाम छह बजे तक 35 लाख 67 हजार 263 रिटर्न दाखिल किए गए हैं। जिनमें 4,48,676 रिटर्न 30 जुलाई की शाम पांच के छह बजे के बीच दाखिल किए गए हैं।
आपको बता दें कि 29 जुलाई तक देश में कुल 4.52 करोड़ रिटर्न फाइल किए गए थे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को टैक्स रिटर्न फाइलिंग का आंकड़ा जारी कर कहा था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टेक्सेस टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। यह प्रक्रिया आईटीआर फाइलिंग पोर्टल पर बिना किसी परेशानी के आराम से चलती रहे इसके लिए वॉर रूप में तकनीकी विशेषज्ञ लगातार काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल 31 दिसंबर 2021 तक आईटीआर फाइन किए गए थे। उस दौरान 5.89 करोड़ करदाताओं ने टैक्स फाइल किया था।