फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: हीरो मोटोकॉर्प के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 1000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला उजागर

Tue, 29 Mar 2022 04:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हीरो मोटोकॉर्प कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मार कार्रवाई की और इसमें 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला उजागर हुआ है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने 23 मार्च से 26 मार्च तक कंपनी के 40 परिसरों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प पर आयकर का छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो मोटोकॉर्प की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, कंपनी के ठिकानों पर मारे गए छापे में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला उजागर हुआ है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की टीम ने 23 मार्च से 26 मार्च तक कंपनी के कई परिसरों पर छापे मारे थे। इसमें पाया गया कि कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये खर्च का दावा किया था, जो असल में नहीं किया गया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के अकाउंट में इसे खर्च के रूप में दिखाया गया था, जबकि असल में कंपनी ने यह खर्च नहीं किया था। बता दें कि इस बड़े घोटाले के उजागर होने के बाद कंपनी के शेयरों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर सात फीसदी तक लुढ़क गए। इसका शेयर 6.68 फीसदी टूटकर 2,219 रुपये पर बंद हुआ। सूत्रों ने बताया कि इस छापेमार कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई हार्ड कॉपी और डिजिटल डाटा जांचा, जहां से उन्हें कई संदेहास्पद जानकारियां मिली हैं। हालांकि, अब तक इस मामले में हीरो मोटोकॉर्प की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। रिपेार्ट में कहा गया है कि आयकर विभाग की ओर से की गई छापेमार कार्रवाई पूरे चार दिन तक चली और इस दौरान करीब 40 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों का कहना है अधिकारियों ने कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मुंजाल के दिल्ली-एनसीआर स्थित घर की भी जांच की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें