8 नवंबर के बाद अगर आपने अपने किसी मित्र से 20 हजार रुपये से अधिक का कैश या गिफ्ट लिया है तो इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को एसएमएस या फिर ई-मेल के जरिए देनी होगी।
इसके साथ ही सरकार ने नोटबंदी के दौरान लोगों की ओर से जमा की गई रकम पर आयकर विभाग के एसएमएस और ई-मेल सवालों के जवाब देने की आखिरी तारीख पांच दिन बढ़ा कर 15 फरवरी कर दी है।