केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि 1 अप्रैल से 13 दिसंबर तक 1.27 करोड़ से अधिक करदाताओं को रिफंड जारी किए हैं। बुधवार को बोर्ड की ओर से आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि इन करदाताओं को कुल 1,36,779 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि कुल 2,02,705 मामलों में से 1,25,34,644 मामलों में 46,438 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया गया है और 90,340 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड जारी किए गए हैं।