शनैल ग्रुप की सीईओ बनीं भारतवंशी लीना नायर दुनिया भर की बड़ी कंपनियों में इस समय भारतीय मूल के सीईओ की धाक बढ़ रही है। अब लीना नायर का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है। गौरतलब है कि फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल ने मंगलवार को भारतीय मूल की लीना नायर को लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है। शनैल ज्वॉइन करने के बाद लीना नायर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि शनैल ग्रुप में बतौर सीईओ काम करना मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। आपको बता दें कि लग्जरी इंटरनेशनल ब्रांड शनैल अपने ट्वीड सूट, क्विल्टेड हैंडबैग और नंबर 5 परफ्यूम जैसे उत्पादों के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है। 52 साल की लीना 2013 में लंदन शिफ्ट हुई थीं। उन्हें पिछले महीने जारी की गई फार्च्यून इंडिया ने मोस्ट पावरफुल वुमेन सूची में भी शामिल किया गया था। लीना महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। जमशेदपुर के जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से उन्होंने एमबीए किया। यहां वे गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में 30 साल के सफर का अंत करने के बाद उन्होंने कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि यहां बहुत सीखा और आगे बढ़ी। हाल ही में पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बने हैं। इससे पहले सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, अरविंद स्वामी समेत अन्य भारतवंशी शीर्ष पदों पर काबिज हैं। हाल ही में पराग अग्रवाल ट्विटर के सीईओ बने हैं। इससे पहले सुंदर पिचाई, सत्या नडेला समेत अन्य भारतवंशी शीर्ष पदों पर काबिज हैं।