फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT: NCLT के फैसले के खिलाफ NCLAT पहुंचा आयकर विभाग, जेपी ग्रुप खरीदने की मंजूरी सुरक्षा समूह को देने का मामला

Mon, 10 Apr 2023 09:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IT: सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने कुछ दावों के संबंध में एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष याचिका दायर की है। सूत्रों ने कहा कि जब एनसीएलटी की दिल्ली पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी तो विभाग ने कोई याचिका दायर नहीं की और ताजा कदम आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन
NCLAT - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) को खरीदने के लिए सुरक्षा समूह की बोली को मंजूरी देने के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने कुछ दावों के संबंध में एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष याचिका दायर की है। सूत्रों ने कहा कि जब एनसीएलटी की दिल्ली पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी तो विभाग ने कोई याचिका दायर नहीं की और ताजा कदम आश्चर्यजनक है।

अपील पर एनसीएलएटी में अगले हफ्ते सुनवाई की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, याचिका पर अगले सप्ताह अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष सुनवाई होने की उम्मीद है। विभाग की यह याचिका एनसीएलटी के सात मार्च के आदेश के खिलाफ किसी इकाई द्वारा दायर चौथी याचिका है।
विज्ञापन


पिछले महीने जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड और उसके प्रवर्तक मनोज गौड़ ने जेपी इंफ्राटेक मामले में 750 करोड़ रुपये के वितरण से संबंधित एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी का रुख किया था। यह राशि जेआईएल के पूर्व प्रवर्तक जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) की ओर से सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा की गई थी, जो अगस्त 2017 से दिवालिया कार्यवाही से गुजर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें