कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संसद में कहा कि कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से कई किसानों की आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि कहा कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत अब किसानों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर कृषि उपज के लिए एमएसपी तय की जाती है।
सरकार ने 1.83 लाख करोड़ रुपये के बीमा दावों का निपटान किया
लोकसभा में चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपज की रिकॉर्ड खरीद की है। सस्ते दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराए हैं और 1.83 लाख करोड़ रुपये के बीमा दावों का निपटान किया है।
विज्ञापन
किसानों की आय हुई दोगुनी- चौहान
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के आश्वासन पर सवाल किया। चौहान ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि कई किसानों की आय दोगुनी से भी अधिक हो गई है।
चौहान ने यूपीए सरकार की आलोचना की
कृषि मंत्री ने पिछली यूपीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को यूपीए सरकार ने खारिज किया था।
मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकर किया
चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत अब किसानों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर कृषि उपज के लिए एमएसपी तय की जाती है। मंत्री ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार ने दावा किया था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से बाजार में गड़बड़ी पैदा होगी।