फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादियों के सीजन में 290 रुपये तक गिरा सोना-चांदी का भाव

Mon, 18 Nov 2019 06:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सराफा बाजार में इनकी कीमतों में 290 रुपये तक की कमी देखने को मिली। इससे जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं कारोबारियों को मांग अच्छी होने से इन दोनों धातुओं की बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। 

इतना रहा सोने-चांदी का भाव

दिल्ली सराफा बाजार में अगर सोने की कीमतों की बात करें तो फिर इसमें 85 रुपये की गिरावट देखने को मिली और भाव 38775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर कीमतों के चलते घरेलू बाजार में भी असर देखने को मिला। शनिवार को सोने की कीमत 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


चांदी का भाव 290 रुपये गिरकर 45,250 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पिछले कारोबारी दिवस पर 45,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी के कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है।

इस वजह से दिखी कमजोरी

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में आई कमजोरी के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 85 रुपये की गिरावट आयी। दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर रहा।' 

पटेल ने बताया कि यूएस-चाइना ट्रेड डील के सकारात्मक रुख के चलते निवेशकों में उत्साह आने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 1,470 डॉलर प्रति औंस से नीचे ट्रेंड कर रही है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1464 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी का भाव 16.88 डॉलर प्रति औंस रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति का अनुबंध 82 रुपये या 0.22 फीसदी के नुकसान से 37,912 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसमें 1,557 लॉट का कारोबार हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें