फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP: जीडीपी के लिहाज से व्यक्तिगत आयकर सात साल में 0.83% बढ़ा, करदाता आधार में भी वृद्धि

Wed, 26 Apr 2023 06:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

वित्त मंत्रालय ने बताया कि सात साल में व्यक्तिगत आयकर संग्रह भी 4.31 लाख करोड़ बढ़ा है। 2014-14 में यह संग्रह 2.65 लाख करोड़ था, जो 2021-22 में बढ़कर 6.96 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत के रूप में व्यक्तिगत आयकर सात साल में 0.83 फीसदी बढ़कर 2021-22 में 2.94 फीसदी पहुंच गया। 2014-15 में यह 2.11 फीसदी रहा था।

विज्ञापन


यह बताता है कि मौजूदा सरकार के प्रयासों से देश में करदाताओं का आधार बढ़ा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ समीक्षा बैठक में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कर आधार बढ़ाने को लेकर उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि सात साल में व्यक्तिगत आयकर संग्रह भी 4.31 लाख करोड़ बढ़ा है। 2014-14 में यह संग्रह 2.65 लाख करोड़ था, जो 2021-22 में बढ़कर 6.96 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। 
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, लाभांश व ब्याज, प्रतिभूति, म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय लेनदेन के ब्योरे (एसएफटी) से नए आंकड़े लेने और जीएसटीएन से मिलने वाली सूचना में 1,118 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें