फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगी आग, दाम 132 रुपये के पार

Thu, 01 Aug 2019 09:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pakistan petrol pump
विज्ञापन

पाक सरकार ने अपने अवाम को एक अगस्त के दिन महंगाई बढ़ाने का एक और तोहफा दे दिया है। दूध, सब्जी, चिकन और मटन की कीमतों से पहले ही परेशान जनता को राहत देने के बजाए इमरान सरकार ने एक झटके में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेहताशा वृद्धि कर दी है। इससे लोगों के लिए गाड़ियां चलाना भी मुश्किल हो गया है। 

इतने बढ़ाए पेट्रोल के दाम

इमरान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमशः 5.15 रुपये और 5.65 रुपये बढ़ोतरी कर दी है। वहीं केरोसिन की कीमत में भी 5.38 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। अब पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम 112.68 से बढ़कर 117.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। वहीं, हाई स्पीड डीजल भी 126.82 रुपये प्रति लीटर के बजाय 132.47 रुपये की दर से मिलेगा। वहीं, किरोसीन तेल भी 5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 104 रुपये प्रति लीटर का हो गया है। 

क्यों बढ़ाए दाम

पाकिस्तान की ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (Ogra) ने पाकिस्तान सरकार के सामने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 10 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। उसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।एक अधिकारी के अनुसार, अरेबियन गल्फ में क्रूड के मूल्य में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। अरेबियन गल्फ में 30 जुलाई को क्रूड का मूल्य 63 डॉलर प्रति बैरल रहा, जबकि 28 अप्रैल को इसकी कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल थी। लेकिन, सरकार लगातार करों को धीरे-धीरे बढ़ा रही है।

इतनी खपत होती हर महीने

पड़ोसी मुल्क में हर महीने पेट्रोल की सात लाख टन और डीजल की नौ लाख टन खपत होती है। केरोसिन की 10 हजार टन प्रति महीने की खपत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें