IMF:आईएमएफ के भारत मिशन प्रमुख चौएरी नाडा ने पत्रकारों के साथ अपनी वर्चुअल बातचीत में दोहराया कि भारत निराशाजनक वैश्विक आर्थिक परिदृश्य बावजूद मजबूती से उसका सामना कर रहा है। नाडा ने कहा कि हम देख रहे हैं कि इस वित्तीय वर्ष में भारत अर्थव्यवस्था काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू और अगले वित्त वर्ष में क्रमशः 6.8 प्रतिशत और 6.1 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान जताते हुए कहा कि भारत कठिन बाहरी चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। आईएमएफ के भारत मिशन प्रमुख चौएरी नाडा ने पत्रकारों के साथ अपनी वर्चुअल बातचीत में दोहराया कि भारत निराशाजनक वैश्विक आर्थिक परिदृश्य बावजूद मजबूती से उसका सामना कर रहा है।
विज्ञापन
नाडा ने कहा कि हम देख रहे हैं कि इस वित्तीय वर्ष में भारत अर्थव्यवस्था काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस दौरान आईएमएफ ने भारत के साथ अपने वार्षिक परामर्श की रिपोर्ट भी रिलीज की। रिपोर्ट के अनुसार बाजार की अनिश्चितताओं और सख्त वित्तीय स्थितियों देखे हुए भारत की वृद्धि दर मध्यम बनी रह सकती है। भारत पर आईएमएफ की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की वास्तविक जीडीपी वित्त वर्ष 2022-23 और वित्त वर्ष 2023-24 में क्रमश: 6.8 प्रतिशत और 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। आईएमएफ के अनुसार भारत में लोगों को आने वाले दो वर्षों में महंगाई से भी राहत मिलेगी।