फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत आर्थिक सुधारों के लिए भारत को अपनानी होगी साहसिक व बहुपक्षीय नीति

Fri, 29 Jan 2021 03:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को मजबूत आर्थिक सुधारों के लिए भारत को साहसिक एवं बहुपक्षीय नीति अपनाने की नसीहत दी है। आईएमएफ ने कहा, अगर भारत दो अंकों की वृद्धि दर हासिल करना चाहता है तो उसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


आईएमएफ ने मंगलवार को 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था में सबसे तेज 11.5 फीसद की रफ्तार से वृद्धि होने का अनुमान लगाया था। आईएमएफ को उम्मीद थी कि कोरोना संकट के बाद भारत 2021 में सबसे अधिक तेजी से वृद्धि करने वाला देश बन सकता है।  

आईएमएफ में राजकोषीय मामलों वाले विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने कहा, अगले वर्ष दो अंकों वाली वृद्धि दर हासिल करने के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम और टीकाकरण का सुदृढ़ प्रबंधन किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत को स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, आर्थिक सुधारों के बीच आने वाले वक्त में उत्पादन अपनी क्षमता से नीचे रहने का अनुमान है। ऐसे में गिरावट होने का जोखिम बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि राजकोषीय नीति समर्थन अगले साल तक बना रहे।

उन्होंने कहा कि हम इस सब के बीच सरकारों को सुझाव देते हें कि कम से कम समय से पहले नीतिगत राजकोषीय समर्थन को वापस नहीं हटाएं। क्योंकि ऐसा करने से वृद्धि दर प्रभावित होने का खतरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें