फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काईमेट के बाद मौसम विभाग ने जारी की मानूसन की तारीख, 6 जून को देगा दस्तक

Wed, 15 May 2019 02:54 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
monsoon
विज्ञापन

मौसम की निजी जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट के बाद अब बुधवार को मौसम विभाग ने भी मानसून का अनुमान बता दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून केरल में 6 जून को दस्तक देगा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार मानसून के देरी से आने की संभावना है। यह छह जून को केरल में दस्तक देगा। हालांकि इसमें चार दिन की देरी और हो सकती है। गौरतलब है कि हर साल 1 जून को मानसून केरल में दस्तक देता है। लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार इसकी शुरुआत में ही पांच दिन की देरी हो रही है। 

अंडमान पहुंचने में होगी देरी

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणपूर्व मानसून इस बार अंडमान-निकोबार भी थोड़ा देरी से पहुंचेगा। इसके यहां 18-19 मई तक पहुंचने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मानसूनी हवाएं देर से उठेंगी। 

अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं मानसून के तार

मानसून का सीधा तार देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। किसानों से लेकर के सरकार के बजट पर मानसून अपना प्रभाव दिखाता है। अगर मानसून कमजोर रहता है तो फिर खाद्य उत्पादन कम होगा, जिससे किसानों की दशा और खराब होगी। वहीं इससे महंगाई भी बढ़ेगी, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। अनाज, फल-सब्जियों व अन्य खाने-पीने का उत्पादन कम होने से बाजार में इनकी कमी हो जाएगी, जिससे कीमतों पर भी असर पड़ेगा। 

सूखे की संभावना ज्यादा

स्काईमेट ने मध्य भारत में सबसे कम 91% बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वोत्तर में 92%, दक्षिण में 95% और पश्चिमोत्तर में 96% बारिश हो सकती है। इस तरह देश के कई राज्य जैसे कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में सूखा पड़ सकता है। 

अलनीनो का असर 

समुद्री हवाओं का रुख बदल जाता है। बारिश वाले क्षेत्रों में बारिश नहीं होती, इसके उलट जिन इलाकों में बारिश नहीं होती है, वहां मूसलाधार बारिश होती है। 

नई सरकार के लिए होगी मुश्किल

कमजोर मानसून के होने से नई सरकार के लिए भी काफी मुश्किल हो जाएगी। महंगाई को काबू में रखने के लिए सरकार को ज्यादा रियायतें देनी होगी। इसके अलावा रिजर्व बैंक भी अपने रेपो रेट को बढ़ा सकता है, जिससे लोन के ब्याज पर असर पड़ेगा। 

93 फीसदी बारिश होने का अनुमान

स्काईमेट ने 2019 में 93 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल भारतीय उप महाद्वीप में मानसून शुरुआती दौर में थोड़ा कमजोर रहेगा। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तथा मध्य भारत में कम बारिश की आशंका है। जबकि उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारत में स्थिति बेहतर होगी।

जून के आखिर में दिल्ली में दस्तक

इस साल दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ में मानसून के सामान्य रहने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है। मानसून की बारिश का असर जून और जुलाई में अधिक दिखेगा। दिल्ली-एनसीआर में 29 जून के करीब मानसून की दस्तक होगी। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत के आसार हैं। वहीं  इस साल महाराष्ट्र, विदर्भ, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में औसत से कम मानसून रहने की संभावना है।

स्काइमेट के आंकड़ों  के अनुसार जून - जुलाई अगस्त और सितंबर में देश के मौसम को लेकर निम्न पूर्वानुमान हैं।

  • अत्यधिक बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है।
  • सामान्य से अधिक बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है।
  • 30 प्रतिशत संभावना सामान्य बारिश की है ।
  • 55 प्रतिशत संभावना सामान्य से कम बारिश की है ।
  • 15 प्रतिशत संभावना सूखे की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें