अगर आपने राजधानी एक्सप्रेस में अपना टिकट बुक कराया है और वो चार्ट तैयार होने तक वेटिंग में रहा है तो घबराने की बात नहीं है। जल्द ही रेलवे अपने इन यात्रियों को हवाई सफर से यात्रा पूरी करने की सुविधा देगा।
हालांकि इस तरह का प्रस्ताव पिछले साल भी रेलवे को मिला था, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया है। तब एयर इंडिया ने अपनी तरफ से ऑफर चलाया था। अब रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन बनने के बाद अश्विनी लोहानी फिर से इस योजना को अमली जामा पहनाने पर काम कर रहे हैं।
पढ़ें- रेलवे के फ्लैक्सी फेयर को टक्कर देने उतरी AIR INDIA
एयर इंडिया ने पहले दी थी ये है स्कीम
पिछले साल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और सेकंड एसी के वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को एयर इंडिया में उड़ान भरने का मौका मिला था। सरकारी विमानन कंपनी सीमित समय के लिए यात्रियों को यह सुविधा दी थी।
एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस की प्रतीक्षा सूची वाले यात्री फ्लाइट के चार घंटे पहले तक टिकट बुक करा सकते थे। उन्हें एसी प्रथम श्रेणी के किराये के बराबर वाली श्रेणी में हवाई यात्रा की सुविधा मिली थी। ‘सुपर सेवर’ योजना के तहत एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में इकॉनोमी क्लास में 26 जून से 30 सितंबर, 2016 तक यात्रियों को यह सुविधा दी थी।