फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे फ्लाइट हुई लेट तो मिलेगा 1000 रुपये का क्लेम, इस कंपनी ने शुरू की नई बीमा पॉलिसी

Thu, 13 Sep 2018 05:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब यात्रा के दौरान अगर फ्लाइट एक घंटे से ज्यादा देर होती है तो उन्हें 1000 रुपये का क्लेम मिलेगा। देश में पहली बार एक बीमा कंपनी ने इस तरह की पॉलिसी को शुरू किया है। इससे हवाई यात्रियों को आर्थिक तौर पर परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन


रोजाना होती है कई फ्लाइट में विलंब

देश में रोजाना ही कई हवाई अड्डों पर उड़ानें देरी से उड़ती हैं। विमानों के देरी से उड़ान भरने पर यात्रियों को एयरपोर्ट पर समय गुजारना कठिन होता है। ऐसे में यात्री या तो किताब पढ़कर अपना समय व्यतीत करते हैं अथवा कॉफी शॉप पर समय को व्यतीत करते हैं। 

फ्लाइट के देर होते ही मिलेगा अलर्ट

इस पॉलिसी को शुरू करने वाली कंपनी डिजिट इंश्योरेंस के चेयरमैन कामेश गोयल ने कहा कि यात्रियों को फ्लाइट के देरी होते ही मोबाइल पर यात्रियों को अलर्ट मिलेगा। इस अलर्ट के मिलने के बाद यात्री क्लेम के लिए आवेदन करेंगे और उनके खाते में आवेदन करने के बाद क्लेम राशि ट्रांसफर हो जाएगी। यह राशि फ्लाइट की देरी के हिसाब से ट्रांसफर होगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात में होती है सबसे ज्यादा देरी

उड़ानों की देरी पर मिले डाटा के अनुसार सबसे ज्यादा फ्लाइट शुक्रवार को रात 10 बजे के बाद देरी से उड़ती हैं। वहीं मंगलवार को तड़के सुबह वाली फ्लाइट में किसी तरह की कोई देर नहीं होती है। वहीं बुधवार को एक भी फ्लाइट देरी से नहीं उड़ती है। अगस्त के महीने में एक हजार में एक फ्लाइट छह घंटे से ज्यादा देरी से उड़ी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें