फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडीबीआई : जनवरी तक बढ़ेगी बोली जमा करने की अंतिमि तिथि

Sat, 10 Dec 2022 06:55 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की  बैंक में 94.71 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों 60.72 फीसदी हिस्सा बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन
IDBI Bank - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए प्रारंभिक बोलियां जमा करने का समय बढ़ाकर जनवरी की शुरुआत तक किए जाने की संभावना है। अभी अंतिम तारीख 16 दिसंबर है। लेन-देन सलाहकारों ने समय बढ़ाने की अपील की है।

विज्ञापन


सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की  बैंक में 94.71 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों 60.72 फीसदी हिस्सा बेचना चाहते हैं। एक अधिकारी ने कहा, साल के अंत में छुट्टियां होने के कारण विदेशी निवेश बैंकर काम नहीं कर रहे हैं। इसे देखते हुए समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। उधर, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का निजीकरण जनवरी से शुरू हो सकता है। नवंबर, 2019 में इसमें 30.8 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी मिली थी। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 65 हजार करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा है। अब तक 28,383 करोड़  मिल चुके हैं। एजेंसी

एसआईपी : रिकॉर्ड 13,306 करोड़ रुपये आए
म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में नवंबर में 13,306 करोड़ रुपये मासिक निवेश का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना है। अक्तूबर में यह 13,041 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

इस साल मई से अब तक हर महीने एसआईपी के जरिये 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश आ रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले 8 माह में कुल निवेश 87,275 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष में कुल 1.24 लाख करोड़  था। नवंबर में इक्विटी फंड में निवेश 76% घटकर 2,258 करोड़ रह गया। अक्तूबर में यह 9,390 करोड़ रुपये था। इक्विटी फंड में लगातार 21वें महीने निवेश आया है। जुलाई, 2020 से फरवरी, 2021 के 8 महीने तक निवेशकों ने 46,791 करोड़  की निकासी की थी। नवंबर में म्यूचुअल फंड उद्योग में 14,045 करोड़ रुपये आए हैं।  इक्विटी के अलावा, डेट फंड में 3,668 करोड़ रुपये आए हैं। 

नवंबर में म्यूचुअल फंड में 11.27 लाख एसआईपी अकाउंट जुड़े हैं। एसआईपी से 500 रुपये से निवेश  कर सकते हैं। कुल 43 फंड कंपनियों का असेट अंडर मैनेजमेंट  40.37 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अक्तूबर में 39.5 लाख करोड़ था। कुल फोलियो 13.97 लाख करोड़ रहा।  रिटेल फोलियो 11.17 लाख करोड़ रहा।

पीएनबी का कर्ज 0.35 फीसदी महंगा
नई दिल्ली। आरबीआई के रेपो रेट में वृद्धि के बाद पीएनबी ने कर्ज महंगा कर दिया है। होम लोन की दर (आरएलएलआर) 0.35%  बढ़ाकर 8.75% हो गई है जो पहले 8.40% था। इसमें 0.25% बीएसपी भी शामिल है। इससे अब वर्तमान ग्राहकों को 9% सालाना ब्याज पर कर्ज मिलेगा। नई दर 8 दिसंबर से लागू है। ब्यूरो

भारत को 25 करोड़ डॉलर कर्ज देगा एडीबी
नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने शुक्रवार को कहा कि भारत के व्यापक सुधारों को समर्थन देने के लिए उसने 25 करोड़ डॉलर का नीति आधारित कर्ज मंजूर किया है। इसका लक्ष्य भारत की लॉजिस्टिक्स अवसंचरना को आधुनिक बनाना और लागत को कम करना है। एजेंसी

पीएलआई में 67 कंपनियों का चयन
नई दिल्ली। सरकार ने विशेष स्टील के उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के लिए 67 कंपनियों को चुना है। इनके जरिये 42,500 करोड़ के निवेश की संभावना है। इससे 70,000 रोजगार के साथ उत्पादन क्षमता 2.6 करोड़ टन बढ़ने की संभावना है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें