फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: IDBI बैंक में एफडी पर 7.85% ब्याज; BMW 7.20 लाख वाहन वापस बुलाएगी, EPFO ने जोड़े 19.29 लाख सदस्य

Wed, 21 Aug 2024 05:09 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: आईडीबीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाकर 7.85% कर दी है। नई दर 444 दिनों के एफडी पर लागू होगी, जबकि 375 दिनों के एफडी पर 7.75% और 700 दिनों के उत्सव एफडी पर 7.70% ब्याज मिलेगा। वहीं, देश में संगठित क्षेत्र में नौकरियों में बढ़ोतरी हुई है। ईपीएफओ ने जून में 19.29 लाख नए सदस्य जोड़े। 
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक जमा में सुस्त वृद्धि को लेकर चिंताओं के बीच आईडीबीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर बढ़ाकर अब 7.85 फीसदी कर दिया है। बैंक ने मंगलवार को कहा, नई दर 444 दिनों की अवधि वाले जमा पर लागू होगी। 375 दिन की अवधि वाले जमा पर 7.75 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। उत्सव एफडी में 700 दिन की अवधि वाले जमा पर 7.70 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन


ईपीएफओ ने जून में जोड़े 19.29 लाख सदस्य
देश में संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ी हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जून में शुद्ध रूप से 19.29 लाख सदस्यों को जोड़ा है। यह सालाना आधार पर 7.86 फीसदी अधिक है। सदस्यों में 18-25 साल की उम्र वाले युवाओं का हिस्सा 59.14% रहा।  



बीएमडब्ल्यू 7.20 लाख वाहन वापस बुलाएगी
शॉर्ट सर्किट में खराबी के कारण बीएमडब्ल्यू अमेरिका में 7.20 लाख वाहनों को वापस बुलाएगी। कंपनी ने कहा, पानी वाले पंप में इलेक्ट्रिकल कनेक्टर में खराबी है। जिन वाहनों को वापस बुलाया है उनमें पांच सिरीज की भी कारें हैं। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान जिंक देगी प्रति शेयर 19 रुपये लाभांश
हिंदुस्तान जिंक चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश के तहत 19 रुपये प्रति शेयर लाभांश देगी। कुल 8,028 करोड़ रुपये का भुगतान होगा। पिछले वित्त वर्ष में 5,493 करोड़ के लाभांश का भुगतान किया था। इसमें सरकार को 1,622 करोड़ मिले थे। 
विज्ञापन

एयर इंडिया ने विमानों में शुरू की वायरलेस इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सेवा
एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने अपने मौजूदा वाइड बॉडी विमानों में रेट्रोफिट पूरा होने तक वायरलेस इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सेवा प्रदान करना शुरू कर दिया है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन के कुछ विमानों में यात्रियों की ओर से इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम के काम नहीं करने से जुड़ी शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया। एयर इंडिया अपने पुराने बेड़े को रेट्रोफिट करने और नए विमानों को शामिल करने की प्रक्रिया में है। एयर इंडिया के अनुसार नई इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सेवा 'विस्टा', जिसे हाल ही में अपने मौजूदा वाइड बॉडी बेड़े में पेश किया गया था, संकीर्ण बॉडी विमानों में भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह सुविधा नए शामिल किए गए B777 और A350 विमानों में उपलब्ध नहीं होगी। इसमें कहा गया है कि रेट्रोफिट तक ग्राहकों को निर्बाध मनोरंजन प्रदान करने के लिए मौजूदा वाइड बॉडी बेड़े में विस्टा की सुविधा पेश की गई है। एयर इंडिया के नए वाइड-बॉडी विमानों में एक नया इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें