फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Mahotsav FD: आईडीबीआई बैंक ने शुरू की अमृत महोत्सव एफडी स्कीम, निवेशकों को 7.65% तक मिलेगा ब्याज

Tue, 04 Apr 2023 05:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amrit Mahotsav FD: बैंक ने नियमित और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन जमाओं पर उच्च ब्याज दरों की पेशकश करते हुए 2 दिनों की एक नई "अमृत महोत्सव एफडी" योजना भी शुरू की है। 444 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत बैंक सामान्य, एनआरई और एनआरओ कैटेगरी के तहत आने वाले लोगों को 7.15% की ब्याज दर प्रदान करता है।
विज्ञापन
IDBI Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक ने नियमित और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन जमाओं पर उच्च ब्याज दरों की पेशकश करते हुए 2 दिनों की एक नई "अमृत महोत्सव एफडी" योजना भी शुरू की है।

विज्ञापन


444 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत बैंक सामान्य, एनआरई और एनआरओ कैटेगरी के तहत आने वाले लोगों को 7.15% की ब्याज दर प्रदान करता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस स्कीम के तहत 7.65% ब्याज दर का प्रावधान है।

बैंक 7 से 30 दिनों के बीच की परिपक्वता वाली सावधि जमा पर 3.0 प्रतिशत की दर से ब्याज देता है। जबकि आईडीबीआई बैंक अब 31 से 45 दिनों के बीच परिपक्वता वाली जमा पर 3.35 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान करता है। 46 से 90 दिनों के लिए रखी गई जमा राशि पर आईडीबीआई बैंक अब 4.25% ब्याज देता है।
विज्ञापन


वहीं, 91 दिन से 6 महीने के लिए रखी गई जमा के लिए ब्याज दर 4.75% है। 6 महीने, 1 दिन से 1 साल की परिपक्वता वाली जमा पर 5.50% की दर से ब्याज मिलेगा और 1 वर्ष से 2 वर्ष (444 दिनों के अलावा) की परिपक्वता वाली जमा पर 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक दो से तीन साल की परिपक्वता वाली सावधि जमा पर 6.50% ब्याज दर प्रदान करता है, जबकि आईडीबीआई बैंक तीन से दस साल की परिपक्वता वाली जमा पर 6.25% ब्याज दर प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें