फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI Disinvestment: बैंक में विनिवेश की प्रक्रिया सही दिशा में, सरकार बोली- इसे टालने की खबरें भ्रामक

Fri, 17 Mar 2023 02:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IDBI Disinvestment: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को मीडिया में आई उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि आईडीबीआई का विनिवेश टल सकता है। दीपम सचिव तुहीन कांत पांडेय ने ट्वीट किया, ‘‘विभिन्न ईओआई मिलने के बाद लेनदेन अब निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ रहा है।’’
विज्ञापन
IDBI Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश व सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने शुक्रवार को बताया कि यह अटकलें भ्रामक हैं कि सरकार आईडीबीआई बैंक के चार अरब डॉलर के विनिवेश को टाल सकती है क्योंकि निजीकरण का सौदा सही राह पर है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि आईडीबीआई बैंक के विनिवेश की प्रकिया निर्धारित रणनीतिक बिक्री प्रक्रिया के मुताबिक चल रही है। डीआईपीएम ने मीडिया में आई उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि आईडीबीआई का विनिवेश टल सकता है।

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने कहा कि बैंक में हिस्सेदारी की बिक्री अभिरुचि पत्र (ईओआई) के चरण से आगे निकल गई है।

दीपम सचिव तुहीन कांत पांडेय ने ट्वीट किया, ‘‘विभिन्न ईओआई मिलने के बाद लेनदेन अब निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ रहा है।’’

सरकार को आईडीबीआई बैंक में उसकी तथा एलआईसी की करीब 61 प्रतिशत हिस्सेदारी की रणनीतिक बिक्री के लिए जनवरी में शुरुआती दौर की कई बोलियां मिली थीं।

आईडीबीआई बैंक में सरकार की 30.48 प्रतिशत और एलआईसी की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी समेत कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के लिए गत अक्टूबर में संभावित खरीदारों से बोलियां आमंत्रित की गई थीं। फिलहाल इस बैंक में सरकार और एलआईसी दोनों की मिलाकर 94.72 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें