फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 27% बढ़कर 9,852.70 करोड़, एनपीए 0.48 फीसदी रहा

Sun, 23 Apr 2023 05:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैंक ने बताया कि उसकी कुल आय 32 फीसदी बढ़कर 36,109 करोड़ रुपये रही है जबकि इसका कुल खर्च 17,119 करोड़ से बढ़कर 22,282 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
विज्ञापन
icici bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक को मार्च तिमाही में कुल 9,852.70 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। एक साल पहले समान तिमाही की तुलना में 27 फीसदी अधिक है। बैंक का अकेले का लाभ 9,121.87 करोड़ रुपये रहा है जो एक साल पहले के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


बैंक ने शनिवार को बताया कि उसकी कुल आय 32 फीसदी बढ़कर 36,109 करोड़ रुपये रही है जबकि इसका कुल खर्च 17,119 करोड़ से बढ़कर 22,282 करोड़ रुपये हो गया है। सकल बुरा फंसा कर्ज (एनपीए) कुल कर्ज का 2.81 फीसदी रहा है जो एक साल पहले 3.60 फीसदी था। शुद्ध एनपीए 0.48 फीसदी रहा है।

यस बैंक का फायदा 45% घटकर 202 करोड़ रहा...ज्यादा प्रावधान करने के कारण यस बैंक का फायदा मार्च तिमाही में 45 फीसदी घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया है। बैंक ने बताया कि पूरे वित्त वर्ष के दौरान इसका लाभ 32.7 फीसदी गिरकर 717 करोड़ रुपये रहा है। बैंक के मुताबिक, कुल ब्याज आय 15.4 फीसदी बढ़कर 2,105 करोड़ रुपये रही है और जमा की वृद्धि दर 10 फीसदी रही है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.2 फीसदी रहा है जो पहले 2 फीसदी था। मार्च तिमाही में बैंक ने 3,000 लोगों की भर्ती की। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें