फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं इसके लिए तैयार नहीं थी': पांच साल में दो बार कंपनी से निकाली गई Meta कर्मचारी, कहा- मैं दो घंटों तक रोई

Wed, 31 May 2023 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेटा के पूर्व कर्मचारी ने कहा कि इसका असर मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा। समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि इससे उभरने के लिए मुझे ब्रेक की जरूरत है। 
विज्ञापन
छंटनी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटी क्षेत्र में इस साल के शुरू से ही छंटनी की प्रक्रिया जारी है। कई बड़ी टेक कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। छंटनी की प्रक्रिया के बीच कर्मचारियों के बीच अनिश्चितता पैदा हो चुकी है। 
विज्ञापन


हाल ही में फेसबुक पैरेंट मेटा ने छंटनी के दूसरे चरण की घोषणा की, जिसमें करीबन 10,000 कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटकने लगा है। उन कर्मचारियों में एंड्रिया गुजमैन गार्सिया-लूना नामक महिला का भी नाम शामिल है। दरअसल, लूना को दो बार कंपनी द्वारा निकाला गया है। 

कंपनी से निकाले जाने के बाद लूना ने लिंकडिन पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी। उन्होंने अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा- "साल 2018 में उनकी पहली बार छंटनी हुई थी, जब इंस्टाग्राम कम्युनिटी टीम बिखर गई थी। दूसरी बार पिछले हफ्ते छंटनी का सामना करना पड़ा।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- "नवंबर में छटनी के बाद मार्च में लोगों को निकाले जाने की घोषणा के बाद आपको लगता है मैं इसके लिए तैयार थी, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके लिए मैं बिलकुल भी तैयार नहीं थी।'

मेटा के पूर्व कर्मचारी ने कहा कि इसका असर मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा। समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि इससे उभरने के लिए मुझे ब्रेक की जरूरत है। उन्होंने बताया- "मैं लगातार दो घंटे तक रोई थी। मैंने कई लोगों को भविष्य की चिंता करते हुए जूम कॉल पर रोते हुए देखा है।"

लूना ने अपने पोस्ट के माध्यम से दूसरे लोगों को जुड़ने को कहा। उन्होंने लोगों से पूर्व मेटा कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा को देखकर उन्हें चुनने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें