फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोपकार: देश के सबसे उदार लोगों ने दान में दिए 10380 करोड़ रुपये; शिव नादर टॉप पर, जानिए अंबानी-अदाणी का नंबर

Thu, 06 Nov 2025 08:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के दानवीरों की ओर से किए गए कुल दान में पिछले तीन वर्षों के दौरान करीब 85% की वृद्धि हुई है। सूची में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार 2,708 करोड़ रुपये के सालाना दान के साथ टॉप पर है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
शिव नादर - फोटो : HCL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2025 के अनुसार भारत के सबसे उदार लोगों ने 2025 में सामूहिक रूप से 10,380 करोड़ रुपये दान में दिए।  सूची में 191 दानवीरों को शामिल किया गया है। इनमें 12 नए सदस्य भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


देश के दानवीरों की ओर से किए गए कुल दान में पिछले तीन वर्षों के दौरान करीब 85% की वृद्धि हुई है। सूची में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार 2,708 करोड़ रुपये के सालाना दान के साथ टॉप पर है। उन्होंने पांच वर्षों में चौथी बार भारत के सबसे उदार व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। 

नादर ने  हर दिन करीब 7.4 करोड़ रुपये परोपकार के कार्यों पर खर्च किए। सालाना इसमें 26% की वृद्धि हुई। परोपकार का यह काम मुख्य रूप से शिव नादर फाउंडेशन के जरिए किया गया। 
विज्ञापन


सूची के अनुसार शीर्ष 10 परोपकारी लोगों ने सामूहिक रूप से 5,834 करोड़ रुपये का दान दिया। यह पिछले वर्ष की तुलना में 26% अधिक है। उनकी ओर से किया गया दान कुल दान का 56% है।

नीचे लिस्ट में देखें किसने कितना दान किया?

रैंक नाम दान (₹ करोड़) साल-दर-साल बदलाव प्राथमिक उद्देश्य
1 शिव नादर व परिवार 2708 +26% शिक्षा
2 मुकेश अंबानी व परिवार 626 -54% शिक्षा
3 बजाज परिवार 446 -27% शिक्षा
4 कुमार मंगलम बिड़ला व परिवार 440 +32% स्वास्थ्य
5 गौतम अदाणी व परिवार 386 -17% शिक्षा
6 नंदन निलेकणी 365 -19% इकोसिस्टम बिल्डिंग
7 हिंदुजा परिवार 298 +150% स्वास्थ्य
8 रोहिणी निलेकणी 204 +33% इकोसिस्टम बिल्डिंग
9 सुधीर व समीर मेहता 189 +69% सामाजिक विकास
10 सायरस व अदार पूनावाला 173 +21% शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें