फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 600 रुपये उछलकर 124700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 1800 रुपये मजबूत हुई

Thu, 06 Nov 2025 06:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 600 रुपये बढ़कर 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। चांदी की कीमत गुरुवार को 1,800 रुपये बढ़कर 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्राफा कारोबारियों की ताजा खरीदारी और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली में सोने की कीमत दो दिन की गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए गुरुवार को 600 रुपये की तेजी के साथ 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 600 रुपये बढ़कर 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। मंगलवार को यह धातु 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में 1800 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा

चांदी की कीमत गुरुवार को 1,800 रुपये बढ़कर 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव की छुट्टी के कारण सर्राफा बाजार बंद रहे। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 28.96 डॉलर या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 4,008.19 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी हाजिर 1.22 प्रतिशत बढ़कर 48.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। जानकारों ने कहा, "सुरक्षित निवेश की मांग और अमेरिकी डॉलर में मामूली गिरावट के कारण गुरुवार को सोने में तेजी आई। मौजूदा सरकारी शटडाउन अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा हो गया है, और इसका कोई समाधान नज़र नहीं आ रहा है।"

अमेरिका में लंबे समय से शटडाउन के कारण वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी बोले, "अमेरिका में लंबे समय से शटडाउन के कारण वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता पैदा हो गई है। इसका फायदा सुरक्षित निवेश वाली कीमती धातुओं को मिल रहा है।" उन्होंने कहा कि डॉलर सूचकांक छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है। इसमें पिछले सत्र के दौरान कई महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 0.29 प्रतिशत की गिरावट दिखी और यह 99.97 पर आ गया। इससे कीमती धातुओं को फायदा मिला। 

विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा, "अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर आशावाद सोने की कीमतों में और तेजी को सीमित कर सकता है। बाजार सहभागी आगामी अमेरिकी विनिर्माण और गैर-विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों पर करीब से नजर रखेंगे।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें