फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hurun Global Rich List 2025: देश के 284 अरबपतियों के पास जीडीपी की एक-तिहाई संपत्ति, चीन को पीछे छोड़ा

Fri, 28 Mar 2025 05:39 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है। भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी इस सूची के शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं। हालांकि वे सबसे अमीर एशियाई हैं। वहीं, दूसरी ओर गौतम अदाणी भले ही शीर्ष 10 में ना हों लेकिन गौतम अदाणी की संपत्ति दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ी है।
 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 284 अरबपतियों की  संपत्ति 2024 में 10 फीसदी बढ़कर 98 लाख करोड़ रुपये या घरेलू जीडीपी का एक-तिहाई हो गई है। खास बात है कि भारत ने हर अरबपति की औसत संपत्ति के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन के 29,027 करोड़ की तुलना में भारत में हर अरबपति की औसत संपत्ति 34,514 करोड़ है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति दुनिया में सबसे ज्यादा एक लाख करोड़ बढ़ी है। इसके साथ ही, उनकी दौलत 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की संपत्ति 13 फीसदी घटकर 8.6 लाख करोड़ रह गई। हालांकि, उन्होंने फिर सबसे अमीर एशियाई का खिताब हासिल कर लिया है। भारतीय अरबपतियों की औसत आयु 68 वर्ष है, जो वैश्विक अमीरों की औसत आयु से दो वर्ष अधिक है।  


ये भी पढ़ें: IMF-Pak Deal: आईएमएफ समझौते के बाद पाकिस्तान के आम आदमी पर टैक्स का भार बढ़ने का खतरा, समझें पूरा मामला
विज्ञापन

रोशनी नाडर सबसे अमीर महिला, शशांक-हर्षिल युवा
रोशनी नाडर 3.5 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ देश की पहली और दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बनी हैं। उनके पिता शिव नाडर ने उन्हें एचसीएल में 47 फीसदी हिस्सेदारी दी है। रेजरपे के शशांक कुमार और हर्षिल माथुर 8,643 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे युवा भारतीय अरबपति हैं।
 

हेल्थकेयर क्षेत्र से सर्वाधिक अमीर
देश का हेल्थकेयर क्षेत्र 53 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है। कैपिटल गुड्स में 35 व औद्योगिक उत्पादों में 32 अरबपति हैं।

45 नए अरबपति बने, 175 की दौलत बढ़ी
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, देश में बीते वर्ष 45 नए अरबपति बने हैं। इसके साथ ही, इनकी कुल संख्या बढ़कर 284 पहुंच गई। इस अवधि के दौरान 175 भारतीय अरबपतियों की दौलत में इजाफा हुआ है, जबकि 109 की संपत्ति में गिरावट आई है या स्थिर रही है। अरबपतियों की संख्या में बीते साल हुई बढ़ोतरी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमीरों के लिए तीसरे सबसे बड़े केंद्र के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है।


ये भी पढ़ें: Infosys: इंफोसिस में फिर 40 से अधिक कर्मियों की छंटनी की खबर, पिछले महीने ही निकाले गए थे 350 लोग
विज्ञापन

मुंबई से छिना बिलेनियर कैपिटल का खिताब
शहरों के लिहाज से मुंबई में सबसे ज्यादा 90 अरबपति हैं। बीते वर्ष इनकी संख्या 11 बढ़ी है। फिर भी 92 अरबपतियों के साथ शंघाई ने मुंबई से एशियाई बिलेनियर कैपिटल का खिताब छीन लिया है।

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

क्रम नाम कंपनी संपत्ति (बिलियन डॉलर में)
1 एलन मस्क टेस्ला 420
2 जेफ बेजोस अमेजन 266
3 मार्क जुकरबर्ग मेटा 242
4 लैरी एलिसन ओरेकल 203
5 वॉरेन बफेट बर्कशायर हैथवे 167
6 लैरी पेज अल्फाबेट 164
7 बर्नार्ड अर्नाल्ट एलवीएमएच 157
8 स्टीव बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट 156
9 सर्गेई ब्रिन अल्फाबेट 148
10 बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट 143



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें