जल्द ही लोगों को लाल रंग के भारी भरकम एलपीजी सिलेंडर से निजात मिलने वाली वाली है। इसकी जगह पर अब लोगों को रंग-बिरंगे और वजन में हल्के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति होगी।
फाइबर बॉडी
अभी देश भर में जिन सिलेंडर की आपूर्ति होती है वो स्टील से बने होते हैं। यह उठाने में बहुत भारी होते हैं। इसलिए अब सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जल्द ही वजन में हल्के सिलेंडर की आपूर्ति शुरू करने जा रही है।
इतना करना होगा खर्च
यह नए सिलेंडर पहले से मिल रहे सिलेंडर से थोड़े महंगे पड़ेंगे। दो किलो, पांच किलो और 10 किलो के सिलेंडर बाजार में उपलब्ध होंगे। अभी उपलब्ध सिलेंडर में 14.2 किलो गैस होती है। हालांकि नए वजन में हल्के सिलेंडर को लेने के लिए कम से कम एक हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
नहीं होगा ब्लास्ट
इन नए सिलेंडर की खासियत यह है कि आग लगने पर किसी भी तरह से ब्लास्ट नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें फाइबर ग्लास तकनीक का प्रयोग किया गया है। एचपीसीएल ने इन सिलेंडर को ओजस नाम दिया है।
पता चलेगा कितनी है गैस
इन सिलेंडर एक खासियत यह भी है कि लोगों को आसानी से पता चल सकेगा कि कितनी गैस फिलहाल है। अभी चल रहे सिलेंडर में लोगों को पता नहीं चलता है कितनी गैस मौजूद है। इससे घटतौली भी नहीं होगी।