फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to choose multibagger stocks: कैसे चुनें मल्टीबैगर स्टॉक? बोनस नॉलेज सेंटर से सीखिए सटीक फॉर्मूला

Fri, 19 Dec 2025 04:43 AM IST
हिमांशु चंदेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक पहचानना किस्मत नहीं बल्कि सही सीख का नतीजा है। इसी उद्देश्य से अमर उजाला बोनस नॉलेज सेंटर तीन घंटे की ऑनलाइन मास्टरक्लास आयोजित कर रहा है। इसमें विशेषज्ञ रचित खंडेलवाल फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस के जरिए सही शेयर चुनने का तरीका सिखाएंगे।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट - फोटो : STOCK MARKET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में निवेश करने वाले हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका लगाया पैसा कई गुना बढ़े। ऐसे ही शेयरों को मल्टीबैगर कहा जाता है, जो समय के साथ निवेशकों की पूंजी को कई गुना कर देते हैं। लेकिन मल्टीबैगर स्टॉक मिलना किस्मत नहीं, समझदारी और सही जानकारी का नतीजा होता है। सही सीख के बिना निवेशक अक्सर बड़े मौके गंवा देते हैं।

विज्ञापन


इसी जरूरत को देखते हुए अमर उजाला बोनस नॉलेज सेंटर एक खास मास्टरक्लास लेकर आ रहा है। यह तीन घंटे की ऑनलाइन मास्टरक्लास होगी, जिसमें निवेशकों को मल्टीबैगर स्टॉक पहचानने का व्यावहारिक तरीका सिखाया जाएगा। इस सेशन में बीएनके कैपिटल ग्रुप के रिसर्च हेड और जाने-माने बाजार विशेषज्ञ रचित खंडेलवाल निवेश से जुड़े जरूरी गुर साझा करेंगे।

फंडामेंटल एनालिसिस की समझ
मास्टरक्लास के पहले हिस्से में फंडामेंटल एनालिसिस पर ध्यान दिया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि किसी कंपनी की असली ताकत कैसे परखी जाती है। कंपनी का बिजनेस मॉडल, मैनेजमेंट की गुणवत्ता और उसकी सही कीमत क्या है, इन बातों को सरल भाषा में समझाया जाएगा। इससे निवेशक यह जान पाएंगे कि कौन-सी कंपनी लंबे समय में मजबूत रिटर्न दे सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित हुआ जी राम जी बिल, हंगामे के बीच ध्वनि मत से हुआ पास

टेक्निकल और टेक्नो-फंडा फ्रेमवर्क
दूसरे हिस्से में रचित खंडेलवाल अपने टेक्नो-फंडा फ्रेमवर्क के बारे में बताएंगे। इसमें फंडामेंटल मजबूती को चार्ट एनालिसिस के साथ जोड़ना सिखाया जाएगा। निवेशकों को 10 बिंदुओं की एक चेकलिस्ट दी जाएगी, जिससे वे खुद संभावित मल्टीबैगर स्टॉक्स को छांट सकेंगे। यह तरीका जोखिम कम करने और सही समय पर निवेश करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


कब और कैसे लें हिस्सा
यह ऑनलाइन मास्टरक्लास 20 दिसंबर 2025, शनिवार को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें नए और पुराने दोनों तरह के निवेशकों के लिए सीखने का मौका होगा। जो लोग बाजार के शोर से दूर रहकर समझदारी से निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह मास्टरक्लास काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें