राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में कीमतें सालाना आधार पर सर्वाधिक 55% बढ़कर 1.45 करोड़ रही है। एक साल पहले समान अवधि में 93 लाख रुपये थी। इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच 46,611 करोड़ रुपये के 32,120 मकान बिके। 44% दाम वृद्धि के साथ बंगलूरू दूसरे स्थान पर रहा। यहां 84 लाख रुपये से औसत कीमत 1.21 करोड़ हो गई।
देश के शीर्ष-7 शहरों में मकानों की औसत कीमत चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 23 फीसदी बढ़कर 1.23 करोड़ पहुंच गई है। 2023-24 की पहली छमाही में औसत दाम एक करोड़ था। एनारॉक के अनुसार, लग्जरी घरों की बढ़ती मांग से इन शहरों में व महंगे घरों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में कीमतें सालाना आधार पर सर्वाधिक 55% बढ़कर 1.45 करोड़ रही है। एक साल पहले समान अवधि में 93 लाख रुपये थी। इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच 46,611 करोड़ रुपये के 32,120 मकान बिके। 44% दाम वृद्धि के साथ बंगलूरू दूसरे स्थान पर रहा। यहां 84 लाख रुपये से औसत कीमत 1.21 करोड़ हो गई। हैदराबाद में घरों की कीमत औसत 84 लाख से 37% बढ़कर 1.15 करोड़, चेन्नई में 72 लाख रुपये से 31% बढ़कर 95 लाख, पुणे में 66 लाख से 29% बढ़कर 85 लाख हो गई।
अप्रैल-सितंबर में 2.27 लाख मकान बिके
इस साल अप्रैल से सितंबर तक शीर्ष-7 शहरों में 2,79,309 करोड़ रुपये के 2,27,400 मकान बिके हैं। पिछले साल समान अवधि में 2,35,800 करोड़ रुपये के 2,35,200 घर बिके थे।
एक साल में मुंबई महानगर क्षेत्र में मकानों की कीमतें 1.47 करोड़ रुपये पर स्थिर रही हैं।