फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homesfy Realty IPO: निवेश के लिए सब्सक्रिप्शन आज से खुला, 15.86 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है कंपनी

Wed, 21 Dec 2022 12:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SME Firm Homesfy Realty IPO Open Today: अगर यही स्थिति बनी रही थे कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में 246 रुपये के भाव के आसपास लिस्ट हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को पहले ही दिन करीब 24.87 प्रीमियम मिल सकता है। होमस्फाई रियल्टी के आईपीओ का साइज 15.86 करोड़ रुपये का है।
विज्ञापन
Keystone Realtors IPO - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ समय में कई स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेस कंपनियों ने आईपीओ के जरिए पूंजी जुटाई है। अब इस लिस्ट में मुंबई की प्रॉपर्टी ब्रोकरेज फर्म होमस्फाई रियल्टी का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी का आईपीओ 21 दिसंबर को ओपन हुआ। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 15.86 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। उधर, ग्रे मार्केट में भी कंपनी को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल है। बाजार के जानकारों के मुताबिक कंपनी के शेयरों की कीमत ग्रेड मार्केट में 49 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन


अगर यही स्थिति बनी रही थे कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में 246 रुपये के भाव के आसपास लिस्ट हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को पहले ही दिन करीब 24.87 प्रीमियम मिल सकता है। होमस्फाई रियल्टी के आईपीओ का साइज 15.86 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के लिए 197 रुपये का फिक्स्ड प्राइस तय किया गया है। यह आईपीओ 21 दिसंबर 2022 को खुलकर 23 दिसंबर 2022 तक ओपन रहेगा। आईपीओ के लिए एक निवेशक कम से कम व अधिक से अधिक 1 लॉट (600 शेयर) के लिए  दांव लगा सकेंगे, जिसका मूल्य 1,18,200 रुपये होगा। 

होमस्फाई रियलिटी लिमिटेड की स्थापना 2011 में ठाणे, महाराष्ट्र में हुई थी। यह फर्म दोस्ती, रुनवाल, हीरानंदानी आदि जैसी रियल एस्टेट फर्मों को रियल एस्टेट ब्रोकिंग सेवाएं प्रदान करता है। होमस्फाई ने लोढ़ा, गोदरेज, प्रेस्टीज, दोस्ती, रनवाल, हीरानंदानी, पीरामल, रेमंड, महिंद्रा आदि जैसे पसंदीदा चैनल पार्टनर्स के साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें