दोपहिया वाहन बाजार की अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को कहा कि वह जनवरी से अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमत दो हजार रुपये तक बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी सभी गाड़ियों पर लागू होगी और मॉडल व बाजार के हिसाब से अलग-अलग होगी। हालांकि कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह का उल्लेख नहीं किया।
देश की सबसे बड़ी दो-पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी Hero Motocorp ने अपनी कुछ बाइक्स का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है। कंपनी अपनी बाइक्स के लगभग 50 वेरियंट्स का उत्पादन बंद करने वाली है। कंपनी की रणनीति है कि BS4 मानक वाली बाइक्स के उत्पादन में कमी लाई जाए।
खबरों के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प तकरीबन बीएस4 बाइक्स के 50 वेरियंट्स को बंद करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में BS6 मानक वाली Splendor iSmart मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। यह देश की पहली BS6 उत्सर्जन मानक वाली बाइक है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये से शुरू है।