फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunjay Kapur: 'पति की ओर से सारी संपत्ति पत्नी को देना स्वस्थ परंपरा', प्रिया कपूर की दिल्ली हाईकोर्ट में दलील

Thu, 20 Nov 2025 07:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sunjay Kapur: पति की ओर से अपनी सारी संपत्ति पत्नी को देना एक ‘स्वस्थ परंपरा’ है। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह दलील दी है। प्रिया कपूर ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनके पिता की कथित वसीयत संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है।
विज्ञापन
संजय कपूर का कुनबा - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की ओर से अपनी सारी संपत्ति पत्नी को देना एक ‘स्वस्थ परंपरा’ है। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में यह दलील दी है। प्रिया कपूर ने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों के इस दावे को खारिज कर दिया कि उनके पिता की कथित वसीयत संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आई है। प्रिया कपूर के वकील ने कहा कि यही स्थिति उनके ससुर और संजय के पिता की भी है। उन्होंने अपनी वसीयत में सबकुछ अपनी पत्नी रानी कपूर को दे दिया था।

विज्ञापन


प्रिया कपूर ने अपील दलील में कह, "एक पति द्वारा अपनी सारी संपत्ति अपनी पत्नी को दे देने में कोई संदेह नहीं है। जैसा कि मेरे ससुर की 'वसीयत' में है, जिसमें सब कुछ उनकी पत्नी को दे दिया गया था।" प्रिया कपूर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष कहा, "यह एक स्वस्थ परंपरा है जिसे शायद कायम रखा गया है।"

अदालत करिश्मा कपूर के बच्चों -समायरा कपूर और उनके भाई- के मुकदमे की सुनवाई कर रही थी। इसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी गई थी। संजय कपूर की संपत्ति कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये थी। अदालत ने इस मामले को आगे की बहस के लिए शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध किया।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान एडवोकेट नायर ने दावा किया कि 10 फरवरी 2025 को संजय कपूर को वसीयत का प्रिंटआउट दिखाया गया था। इन्होंने इसके मसौदे में कुछ बदलाव सुझाए थे। उन्होंने बताया कि मसौदे में आखिरी बदलाव 17 मार्च 2025 को किए गए थे और यह बदलाव तब किया गया जब संजय गोवा में थे। उन्होंने कहा कि प्रिया कपूर और संजय की वसीयत एक ही दिन बनाई गई थी। यह पति-पत्नी के लिए एक प्रथा है।

वकील ने कहा कि यह उत्तराधिकार से वंचित करने का मामला नहीं है। प्रिया कपूर के अनुसार दोनों वादियों को पारिवारिक ट्रस्ट के तहत 2,000 करोड़ रुपये का लाभकारी हित प्राप्त हुआ है। अदालत करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से दायर एक अंतरिम निषेधाज्ञा आवेदन पर भी सुनवाई कर रही है। इसमें प्रिया कपूर को संजय कपूर की संपत्ति हस्तांतरित करने से रोकने की मांग की गई है। बच्चों ने कथित वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया है। संजय कपूर का 12 जून 2025 को इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान अचानक हृदयाघात से निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें