फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC Bank का कारनामा: 100 ग्राहकों के खाते भेज दिए 1300 करोड़ रुपये, मैसेज देख खाताधारकों के उड़ गए होश

Tue, 31 May 2022 11:41 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमिलनाडु की टी. नगर स्थित एचडीएफ बैंक की ब्रांच से जुड़े 100 ग्राहकों को रविवार को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त हुआ था। इसमें उन्हें बताया गया था कि उनके खाते में 13 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। 
विज्ञापन
HDFC बैंक - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचडीएफसी बैंक का ऐसा कारनामा सामने आया है कि इसे जिसने भी सुना भौचक्का रह गया। दरअसल, बीते रविवार को बैंक की ओर से अपने 100 ग्राहकों के खाते में 1300 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। जैसे ही खाते में इतनी बड़ी रकम आने का मैसेज ग्राहकों के पास आया, उनके होश उड़ गए और खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन, उनकी ये खुशी महज कुछ देर की ही रही। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु में एचडीएफसी बैंक ने अपने 100 से ज्यादा ग्राहकों को रविवार को एक दिन के लिए मालामाल कर दिया। हर ग्राहक के खाते में 13-13 करोड़ रुपये डाले गए। ग्राहकों के पास बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर पैसे डाले जाने का मैसेज जैसे ही आया, उन्हें लगा कि उनकी लॉटरी लग गई। लेकिन, जब उन्होंने अपना खाता चेक किया तो उनकी खुशी हवा हो गई। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक का यह कारनामा देखते ही देखते वायरल हो गया और समाचारों की सुर्खियां बन गया। 

दरअसल, तमिलनाडु की टी. नगर स्थित एचडीएफ बैंक की ब्रांच से जुड़े 100 ग्राहकों को रविवार को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त हुआ था। इसमें उन्हें बताया गया था कि उनके खाते में 13 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। इस तरह के मैसेज सभी 100 ग्राहकों को मिले यानी 1300 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर करने की बात सामने आई। इनमें से एक ग्राहक ने जब मैसेज देखा तो घबराहट में पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन में बैंक अधिकारियों से संपर्क किया, तब पूरे मामले का पता चला। 
विज्ञापन


बैंक की ओर से बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण गलती से इस तरह का एसएमएस खाताधारकों के मोबाइल नंबर पर चला गया था। उन्होंने कहा कि एचडीएफसी की इस ब्रांच में एक सॉफ्टवेयर पैच की प्रक्रिया जारी थी और इसीके चलते यह गड़बड़ी हुई। रिपोर्ट में एचडीएफसी के अधिकारी के हवाले से इस बात की पुष्टि की गई कि बैंक के सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण यह सब हुआ है। न ही बैंक के सिस्टम को हैक किया गया है और न ही इन ग्राहकों के खाते में 13-13 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। सिर्फ उनके पास मैसेज पहुंचा था।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें