फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमानन मंत्री ने दिए संकेत, ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर बढ़ सकता है प्रतिबंध

Tue, 29 Dec 2020 04:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विमानन मंत्री हरदीप सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कोरोना के मोर्चे पर चिंता की खबर सामने आई है। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के छह मामले सामने आए हैं। ऐसे में भारत-ब्रिटेन के बीच उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाया जा सकता है। विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि, 'मुझे लगता है कि भारत-ब्रिटेन के बीच उड़ानों के अस्थाई निलंबन को थोड़ा और बढ़ाना पड़ेगा।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उड़ानों पर रोक कम दिनों के लिए लगाई जाएगी।

विज्ञापन


नागर विमानन मंत्रालय ने कोरोना का नया प्रकार सामने आने के मद्देनजर 23 से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानों को स्थगित किया था। लेकिन अब 31 दिसंबर के बाद भी उड़ानें रद्द रह सकती हैं।

भारत में सामने आए छह मामले
मालूम हो कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के कारण भारत सहित 50 देशों ने पिछले हफ्ते उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। कोरोना वायरस का नया 'स्ट्रेन' भारत में फैलना शुरू हो गया है। यहां छह लोग इस नए प्रकार के वायरस से पीड़ित पाए गए हैं और ये सभी लोग हाल ही में ब्रिटेन से लौटे हैं। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। 
विज्ञापन


नया स्ट्रेन क्यों तेजी से फैल रहा है? 
विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना का नया स्ट्रेन काफी तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। कहा जा रहा है कि इस नए 'प्रकार' ने वायरस को बढ़ाने वाले प्रोटीन में बदलाव कर लिया है, जिसके जरिए यह शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं पर आसानी से हमला कर देता है। इसके तेजी से फैलने का कारण यही है।




अब तक कितने देशों में फैला? 
कोरोना वायरस का यह नया रूप सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया था, जिसके बाद से यह अब तक कई देशों में फैल चुका है। इसमें डेनमार्क से लेकर हॉलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें