फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महंगा होने वाला है दूध, आधा लीटर पैकेट के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा रुपये

Thu, 22 Aug 2019 04:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोगों को जल्द ही आधा लीटर दूध का पैकेट खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। केंद्र सरकार ने दूध का विपणन करने वाली सभी डेयरी कंपनियों से ऐसा करने के लिए कहा है। हालांकि एक लीटर दूध का पैकेट लेने के लिए पुरानी कीमत ही देनी होगी। सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए यह कदम उठाया है। 

आधा लीटर पैकेट का कम हो उत्पादन

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पशुपालन और डेयरी सचिव अतुल चतुर्वेदी ने अमूल और दूसरी प्रमुख डेयरी कंपनियों से आधा लीटर वाले पैकेट का उत्पादन कम करने के लिए कहा है। इसके साथ ही एक लीटर के पैकेट का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है। एक लीटर का पैकेट वापस करने वाले ग्राहकों को छूट देने के लिए कहा गया है। 

खाली पैकेट का हो सड़क निर्माण में इस्तेमाल

सरकार ने डेयरी कंपनियों से कहा है कि वो खाली पैकेट का इस्तेमाल सड़क निर्माण में प्रयोग करने के लिए दें। इसके साथ ही दो अक्तूबर से आधा लीटर पैकेट का उत्पादन कम कर दें। 

महंगा होगा पैकेट लेना

दूध के अलावा दही और अन्य दुग्ध उत्पाद सबसे ज्यादा छोटे पैकेट में बिकते हैं। इनमें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग होता है। अब सरकार इनका प्रयोग कम करना चाहती है। सरकार का मानना है कि कीमत ज्यादा होने पर लोग इनका इस्तेमाल करना कम कर देंगे। 

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार देश में रोजाना 20 हजार टन प्लास्टिक कूड़ा जेनरेट होता है, जिसमें से केवल 14 हजार टन ही इकठ्ठा हो पाता है। ऐसे में इस कूड़े से पर्यावरण पर काफी असर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए लोगों से 15 अगस्त को अपील कर चुके हैं।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें