फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Collection: मई में जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा, अप्रैल की तुलना में 16 फीसदी कम

Wed, 01 Jun 2022 02:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अप्रैल महीने जीएसटी राजस्व अपने उच्चतम स्तर पर था। उस महीने जीएसटी कलेक्शन में सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अप्रैल में जीएसटी राजस्व लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च में जीएसटी राजस्व 1.42 लाख करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को जीएसटी राजस्व के आंकड़े पेश किए गए। इसके मुताबिक, मई माह के दौरान सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है।हालांकि, यह पिछले महीने की तुलना में 16.6 फीसदी कम है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पिछले महीने यह आंकड़ा अपने उच्चतम स्तर पर था। अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन में सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अप्रैल में जीएसटी राजस्व लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं मार्च में जीएसटी राजस्व 1.42 लाख करोड़ रुपये था। जबकि फरवरी में यह 1.33 लाख करोड़ रुपये था। यहां बता दें कि मई 2022 में जीएसटी लागू होने के बाद से चौथी बार हुआ है, जबकि जीएसटी राजस्व 1.40 लाख करोड़ के पार पहुंचा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मई 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,40,885 करोड़ रुपये है। इसमें सीजीएसटी 25,036 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,001 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 73,345 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 37,469 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,502 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र किए गए 931 करोड़ रुपये सहित) है। मई 2022 के महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में 97,821 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व से 44 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें