फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक टली, बाद में घोषित होगी नई तारीख

Thu, 25 Jul 2019 06:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल की गुरुवार को होने वाली बैठक टल गई है। अब इस बैठक की अगली तारीख की घोषणा बाद में होगी। संसद में चल रहे बजट सत्र में वित्त मंत्री को राज्य सभा में आईबीसी बिल पर चर्चा के लिए शामिल होना था, जिसकी वजह से इस बैठक को टाला गया है। 

36वीं बैठक

यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक होगी। इस बैठक में इलेक्ट्रिकल व्हीकल पर टैक्स सहित कई अहम फैसले लिए जाने हैं। अधिकारियों ने बताया कि परिषद की 36वीं बैठक में सौर ऊर्जा उत्पादक प्रणालियों एवं विंड टर्बाइन परियोजनाओं पर जीएसटी लगाए जाने के बाबत उनमें वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यांकन के विषय में भी फैसला किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आम लोगों के लिए भी फैसले लिए जा सकते हैं। 

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी बैठक

परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री सदस्य हैं। इसकी यह बैठक विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। परिषद ने पिछले महीने आयोजित अपनी बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रिक चार्जरों एवं ई-वाहन किराये पर लेने पर जीएसटी लगाने से जुड़े मुद्दे को अधिकारियों की समिति को भेज दिया था। 

इतनी घट सकती है जीएसटी दर

ई-वाहनों के घरेलू स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा देने को केंद्र ने जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने की सिफारिश की है। पेट्रोल और डीजल कारों एवं हाइब्रिड वाहनों पर जीएसटी की दर पहले से 28 फीसदी पर है। साथ ही इन पर उपकर भी लिया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें