फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Collection: सितंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, आंकड़े जारी

Tue, 01 Oct 2024 06:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GST Collection: वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में सीजीएसटी, एसजीएसटी, आईजीएसटी और उपकर सभी सालाना आधार बढ़े हैं। 2024 में अब तक कुल जीएसटी संग्रह 9.5 प्रतिशत बढ़कर 10.9 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 2023 की इसी अवधि में 9.9 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर महीने में वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सकल रूप से 6.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। सितंबर 2023 में कुल संग्रह 1.62 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह आंकड़ा जारी किया।

विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर में सीजीएसटी, एसजीएसटी, आईजीएसटी और उपकर सभी सालाना आधार बढ़े हैं। 2024 में अब तक कुल जीएसटी संग्रह 9.5 प्रतिशत बढ़कर 10.9 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 2023 की इसी अवधि में 9.9 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था।

इस साल अप्रैल में कुल जीएसटी संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कुल सकल जीएसटी संग्रह 20.18 लाख करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2024 में समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए औसत मासिक संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के औसत 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें