फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में एक लाख करोड़ से नीचे आया GST संग्रह, जमा हुए 97,597 करोड़ रुपये

Thu, 02 Apr 2020 10:10 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

मार्च में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह पिछले चार महीने में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे आ गया। अर्थव्यवस्था में पहले से छाई सुस्ती के बीच कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनियों का परिचालन ठप होने से जीएसटी संग्रह कम हुआ। 
विज्ञापन
जीएसटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च में जीएसटी से महज 97,597 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह मार्च 2019 के 1.06 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 8.4 फीसदी कम है। इससे पहले जीएसटी से फरवरी में 1.05 लाख करोड़ रुपये, जनवरी में 1.10 लाख करोड़ रुपये, दिसंबर में 1.03 लाख करोड़ रुपये और नवंबर में 1.03 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। 

विज्ञापन


76.5 लाख जीएसटी रिटर्न दाखिल
मार्च में 76.5 लाख जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जबकि फरवरी में 83 लाख रिटर्न दाखिल हुए थे। इससे पता चलता है कि मार्च में जीएसटी के अनुपालन में कमियां रही हैं। 

वित्त मंत्रालय ने दिया बयान
इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने कहा कि, ‘‘मार्च 2020 के कुल 97,597 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह में से केंद्रीय जीएसटी का हिस्सा 19,183 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह राज्य जीएसटी संग्रह 25,601 करोड़ रुपये रहा। एकीकृत जीएसटी संग्रह 44,508 करोड़ रुपये रहा, जिसमें से 18,056 करोड़ रुपये आयात पर लगे शुल्क से मिले।’’ 
विज्ञापन


केंद्र और राज्य सरकारों को प्राप्त हुआ इतना राजस्व 
सरकार ने नियमित निपटान के तहत एकीकृत जीएसटी से केंद्रीय जीएसटी को 19,718 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी के तहत 14,915 करोड़ रुपये जारी किए। जीएसटी निपटान के बाद मार्च 2020 में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को क्रमश: 41,901 करोड़ रुपये और 43,516 करोड़ रुपये के राजस्व प्राप्त हुए। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू लेनदेन से प्राप्त जीएसटी राजस्व में मार्च में चार फीसदी गिरावट आई है। इसमें यदि आयात माल पर लगे जीएसटी को भी शामिल कर लिया जाये तो मार्च 2020 में कुल राजस्व एक साल पहले इसी माह के मुकाबले आठ फीसदी कम हुआ है।

आयात से प्राप्त जीएसटी राजस्व पूरे वित्त वर्ष में आठ फीसदी गिरा
आयात से प्राप्त जीएसटी राजस्व मार्च में 23 फीसदी तथा पूरे वित्त वर्ष में आठ फीसदी गिरा है। वहीं समूचे वित्त वर्ष 2019- 20 में घरेलू लेनदेन से प्रापत जीएसटी पिछले साल के मुकाबले आठ प्रतिशत बढ़ा है। वहीं वर्ष के दौरान आयातित माल पर जीएसटी में इससे पिछले वर्ष के मुकाबले जहां आठ फीसदी की गिरावट रही वहीं कुल मिलाकर सकल जीएसटी राजस्व पिछले साल के मुकाबले चार प्रतिशत बढ़ा है। 
सरकार ने 2019- 20 के संशोधित अनुमानों में केंद्रीय जीएसटी प्राप्ति 5.14 लाख करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर 98,327 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें