फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Personal loan: पर्सनल लोन की वृद्धि दर जनवरी में घटकर 14.2 फीसदी पर, उद्योगों के कर्ज में बढ़ोतरी

Sat, 01 Mar 2025 05:08 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पर्सनल लोन (Personal Loan) आकस्मिक ज़रूरतों के लिए कम समय में, कम दस्तावेज़ों के बैंकों से मिलने वाला कर्ज है। इससे व्यक्तियों के लिए आर्थिक इमरजेंसी के समय धन का उपयोग करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहनों और क्रेडिट कार्ड के बकाये में कमी से जनवरी के पहले पखवाड़े तक पर्सनल लोन की वृद्धि दर घटकर 14.2 फीसदी पर आ गई है। एक साल पहले समान अवधि में यह दर 18.2 फीसदी रही थी।

विज्ञापन

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, गैर-खाद्य क्षेत्र को दिए गए कर्ज की वृद्धि दर 12.5 फीसदी रही है जो एक साल पहले समान अवधि में 16.2 फीसदी रही थी।

रिपोर्ट के अनुसार, 24 जनवरी, 2025 को समाप्त पखवाड़े में कृषि और संबंधित गतिविधियों के लिए ऋण में 12.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले यह 20 फीसदी थी। उद्योग को दिया गया कर्ज मामूली बढ़कर 8.2 फीसदी रहा है, जबकि पिछले वर्ष इसी पखवाड़े में यह 7.5 फीसदी था। आरबीआई ने रिपोर्ट में कहा, प्रमुख उद्योगों में पेट्रोलियम, कोयला उत्पाद और परमाणु ईंधन, बुनियादी धातु और धातु उत्पाद, केमिकल और रासायनिक उत्पाद और सभी इंजीनियरिंग के बकाया कर्ज में कमी आई है। आरबीआई ने यह आंकड़ा 41 चुनिंदा वाणिज्यिक बैंकों के आधार पर जारी किया है। 

क्या है पर्सनल लोन ?
पर्सनल लोन (Personal Loan) आकस्मिक ज़रूरतों के लिए कम समय में, कम दस्तावेज़ों के बैंकों से मिलने वाला कर्ज है। इससे व्यक्तियों के लिए आर्थिक इमरजेंसी के समय धन का उपयोग करना आसान हो जाता है। अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार उधार लेना याद रखें क्योंकि जितना आप चुका सकते हैं उससे अधिक उधार लेना आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है।

किन परिस्थितिओं के लिए आप पर्सनल लोन ले सकते हैं ?

विज्ञापन

पर्सनल लोन का सबसे अहम फायदा यह है कि आपकी आकस्मिक ज़रूरतों के लिए यह सबसे कारगर है। इसके अतिरिक्त आप इलाज के लिए, शादी या दूसरे समारोहों के लिए, घूमने व आदि ज़रूरतों के लिए पर्सनल लोन ले सकते है। हालांकि, जितना कम आप उधार लेंगे, उतनी ही आसानी से आप राशि का भुगतान कर पाएंगे। इसलिए, केवल आपातकाल के मामले में उधार लें और इसलिए नहीं कि यह आसानी से उपलब्ध है।

पर्सनल लोन किस बैंक से लेना चाहिए ?
बैंक ग्राहकों को जमकर पर्सनल लोन की पेशकश करते हैं। बैंक ज्यादातर दावा करते हैं कि ये कर्ज बहुत कम दरों पर दिए जा रहे हैं। ईमेल या एसएमएस के माध्यम से भी ग्राहकों को इनकी पेशकश की जाती है। लेकिन आप पहले ही ऑफर को भुना लेने की भूल न करें। बैंक का आवेदन स्वीकार कर आप और बेहतर डील का मौका गंवा सकते हैं। इसलिए अच्छे से रिसर्च करने के बाद ही पर्सनल लोन लें। यह सुनिश्चित करें कि सबसे कम ब्याज दर पर कहां पर्सनल लोन उपलब्ध है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें