फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tax Collections: चालू वित्त वर्ष में 17 जून तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.18% बढ़ा; इस वजह से हुई यह वृद्धि

Sun, 18 Jun 2023 08:09 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में 17 जून तक देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.18 फीसदी बढ़ा है। इस वृद्धि के साथ शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 3.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है। अग्रिम कर संग्रह की वजह से यह वृद्धि दर्ज की गई। वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अग्रिम कर संग्रह 17 जून तक एक लाख 16 हजार 776 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान अवधि से 13.70 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया कि शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 जून तक 3 लाख 79 हजार 760 करोड़ रहा, जिसमें कॉरपोरेट कर (सीआईटी) के एक लाख 56 हजार 949 करोड़ रुपये शामिल हैं। प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) सहित व्यक्तिगत आयकर के रूप में दो लाख 22 हजार 196 करोड़ रुपये जमा हुए।

जानकारी के मुताबिक, सकल आधार पर रिफंड को समायोजित करने से पहले संग्रह 4.19 लाख करोड़ रुपये था। यह राशि सालाना आधार पर 12.73 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। इसमें कॉरपोरेट कर के 1.87 लाख करोड़ रुपये और प्रतिभूति लेनदेन कर सहित व्यक्तिगत आयकर के 2.31 लाख करोड़ रुपये शामिल हैं। रिफंड राशि 17 जून तक 39,578 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें