केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ मुलाकात की। यह चार्चा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए की गई।
अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री गोयल ने सिंगापुर एयरलाइंस इंजीनियरिंग कंपनी (एसआईएईसी) के सीईओ चिन याउ सेंग से भी मुलाकात की, जहां उन्होंने विमानन रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) क्षेत्र में भारत-सिंगापुर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
इस बैठक में नवाचार, कौशल विकास और निवेश में सहयोग के लिए नए रास्ते तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसका उद्देश्य भारत के बढ़ते एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना और वैश्विक कनेक्टिविटी को मजबूत करना था।
इसके अलावा, मंत्री गोयल ने ग्रुप सीईओ ली ची कून और कैपिटलैंड इन्वेस्टमेंट के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक मनोहर खियातानी के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। गोयल ने कहा कि ग्रुप के सीईओ श्री ली ची कून और कैपिटलैंड इन्वेस्टमेंट के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक श्री मनोहर खियातानी से मुलाकात की।
ये चर्चाएं भारत में सतत शहरी विकास को आगे बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर केंद्रित रहीं, जिसमें लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने रणनीतिक सहयोग के माध्यम से भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ाने के नए अवसरों की भी खोज की।