फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chana Dal: 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सब्सिडी वाली चना दाल की बिक्री शुरू, केंद्रीय मंत्री ने किया आगाज

Mon, 17 Jul 2023 08:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chana Dal: सब्सिडी वाली चना दाल एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल के खुदरा स्टोरों पर भी उपलब्ध होगी। यह 60 रुपये प्रति किलोग्राम के पैकेट में उपलब्ध होगी। वहीं 60 किलोग्राम का पैकेट 55 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेचा जाएगा।
विज्ञापन
चना दाल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को 'भारत दाल' ब्रांड के तहत 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सब्सिडी वाली चना दाल की बिक्री शुरू की। चना दाल दिल्ली-एनसीआर में राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) के खुदरा बिक्री केंद्रों के माध्यम से बेची जा रही है।

इन केंद्रों पर मिलेगी सब्सिडी वाली दाल

सब्सिडी वाली चना दाल एनसीसीएफ, केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल के खुदरा स्टोरों पर भी उपलब्ध होगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोयल ने 'भारत दाल' ब्रांड नाम के तहत सब्सिडी वाली चना दाल की बिक्री एक किलोग्राम के पैक के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम और 60 किलोग्राम के पैक के लिए 55 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से शुरू की है।

'भारत दाल' के तहत सरकार चना के स्टाक को दाल में बदलकर लोगों को उपलब्ध करा रही

बयान में कहा गया है कि 'भारत दाल' की शुरुआत सरकार के चना स्टॉक को चना दाल में परिवर्तित करके उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर दाल उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया एक बड़ा कदम है। चना दाल की मिलिंग और पैकेजिंग का कार्य नेफेड की ओर से दिल्ली-एनसीआर में अपने खुदरा बिक्री केन्द्रों और एनसीसीएफ, केन्द्रीय भंडार और सफल के बिक्री केन्द्रों के माध्यम से वितरण के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें