फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat Price: खुले बाजार में अतिरिक्त 20 लाख टन गेहूं उतारेगी सरकार, कीमतों पर नियंत्रण है लक्ष्य

Tue, 21 Feb 2023 05:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wheat Price: सरकार की ओर से जारी स्टॉक ई-नीलामी के माध्यम से आटा मिलों/ निजी व्यापारियों/थोक खरीदारों/गेहूं उत्पादों के निर्माताओं को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सूत्रों ने बताया है कि खुले बाजार में स्टॉक बेचने का प्रस्ताव मंत्रियों के एक समूह ने लिया था।
विज्ञापन
गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह गेहूं और गेहूं के आटे की कीमतों को कम करने के लिए खुले बाजार में अतिरिक्त 20 लाख टन गेहूं उतारेगी। केंद्र ने गेहूं और आटे की कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए 25 जनवरी को अपने बफर स्टॉक से खुले बाजार में 30 लाख टन गेहूं बेचने की घोषणा की थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार ने फैसला किया है कि सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत खुले बाजार में 20 लाख टन अतिरिक्त मात्रा में गेहूं उतारेगा। 

विज्ञापन


यह स्टॉक ई-नीलामी के माध्यम से आटा मिलों/ निजी व्यापारियों/थोक खरीदारों/गेहूं उत्पादों के निर्माताओं को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सूत्रों ने बताया है कि खुले बाजार में स्टॉक बेचने का प्रस्ताव मंत्रियों के एक समूह ने लिया था। उन्होंने कहा, 'अब तक 50 लाख टन (30+20 लाख टन) गेहूं को ओएमएसएस के तहत उतारने का फैसला किया गया है। 20 लाख टन गेहूं की अतिरिक्त बिक्री के साथ आरक्षित मूल्य में कमी से उपभोक्ताओं के लिए गेहूं और गेहूं उत्पादों के बाजार मूल्य को कम करने में सामूहिक रूप से मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें