फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat Stock: कारोबारियों को गेहूं के स्टॉक की हर हफ्ते देनी होगी जानकारी, सरकार ने आधिकारिक बयान जारी किया

Wed, 26 Mar 2025 12:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wheat Stock: सरकार ने एक व्यापक रणनीति के तहत एक अप्रैल से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और प्रसंस्करणकर्ताओं के लिए गेहूं के स्टॉक की साप्ताहिसक रिपोर्टिंग अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन
गेहूं का स्टाॅक - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने खाद्य सुरक्षा के प्रबंधन और बाजार में कालाबाजारी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक व्यापक रणनीति के तहत एक अप्रैल से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यापारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और प्रसंस्करणकर्ताओं के लिए गेहूं के स्टॉक की साप्ताहिसक रिपोर्टिंग अनिवार्य कर दी है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान के अनुसार, निर्देश के तहत, सभी कानूनी संस्थाओं को अगली सूचना तक हर शुक्रवार को सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने गेहूं स्टॉक की स्थिति घोषित करनी होगी।

वर्तमान में गेहूं की स्टॉक सीमा 31 मार्च को समाप्त हो रही है। खाद्य व सार्वजनिक वितरण विभाग कीमतों को नियंत्रित करने और पूरे देश में गेहूं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खुलासों पर बारीकी से नजर रखेगा। बयान के अनुसार, जो संस्थाएं अभी तक पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हुई हैं, उनसे आग्रह किया गया है कि वे तुरंत ऐसा करें और अपनी साप्ताहिक स्टॉक रिपोर्टिंग शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें