फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में इजाफा, जानें सरकार के इस फैसले से किसको होगा फायदा

Fri, 31 Mar 2023 07:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rate Hike: नए ब्याज दर एक अप्रैल 2023 से लागू होंगे। सरकार की ओर जारी ताजे अपडेट में अप्रैल-जून तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 70 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
छोटी बचत योजनाओं का ब्याज दर बढ़ा। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन सरकार ने छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को खुशखबरी दी है। सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नए ब्याज दर एक अप्रैल 2023 से लागू होंगे। सरकार की ओर जारी ताजे अपडेट में अप्रैल-जून तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 70 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस फैसले का लाभ सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र जैसी योजनाओं में निवेश करने वालों को मिलेगा।

विज्ञापन


किस बचत योजना पर ब्याज दर में कितना इजाफा किया गया 

  • वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं (SCSS) पर ब्याज दर 8% से बढ़ाकर 8.2% किया गया।
  • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर ब्याज दर 7% से बढ़ाकर 7.7% किया गया।
  • सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 7.6% से बढ़ाकर 8% किया गया।
  • किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.2 (120 महीने) से बढ़ाकर 7.5 (115 महीने) कर दिया गया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किया गया नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीएफ पर ब्याज दर में फिर नहीं हुआ कोई बदलाव
हालांकि, रिटायरमेंट प्लालिंग से जमा स्कीम पीपीएफ (Public Provident Fund) के ब्याज दरों में सरकार ने फिर कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 12वीं तिमाही में पीपीएफ के ब्याज दर नहीं बदले गए हैं। फिलहाल इस स्कीम के तहत  सरकार निवेशकों को 7.1% ब्याज दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें