फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Row: 'कर्जा कम, राजस्व ज्यादा'; जानें हिंडनबर्ग प्रकरण के बाद किस नई रणनीति पर काम कर रहा समूह?

Fri, 31 Mar 2023 06:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adani Row: अदाणी समूह के नीति निर्धारकों ने पिछले तीन हफ्तों में सिंगापुर से अमेरिका तक बैंक अधिकारियों, बॉन्ड धारकों, विश्लेषकों और निवेशकों से मिलने के लिए रोड शो का आयोजन किया। इन रोड शो के दौरान हुई बैठकों का मकसद हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की साख को हुए नुकसान की भरपाई करना था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद अदाणी समूह के शेयरों भारी गिरावट आई। विवादों से घिरे अदाणी समूह ने अब इस संकट से उबरने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। समूह अगले तीन से चार सालों में अपना अपना भारी-भरकम कर्ज चुकाने की योजना तैयार कर रहा है। अदाणी समूह का लक्ष्य इस दौरान 23 अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान करना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अदाणी समूह ने इस दौरान बंदरगाह से लेकर हवाई अड्डे और ऊर्जा क्षेत्र के कारोबारों से होने वाली कमाई में भी लगभग 20 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


संकट से निपटने के लिए क्या है अदाणी समूह की नई स्ट्रैटेजी?
अदाणी समूह के नीति निर्धारकों ने पिछले तीन हफ्तों में सिंगापुर से अमेरिका तक बैंक अधिकारियों, बॉन्ड धारकों, विश्लेषकों और निवेशकों से मिलने के लिए रोड शो का आयोजन किया। इन रोड शो के दौरान हुई बैठकों का मकसद हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की साख को हुए नुकसान की भरपाई करना था। अदाणी समूह ने पिछले 3 हफ्तों में बॉन्ड होल्डर्स के साथ जारी रोड शो का समापन कर दिया है।  मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि बीते हफ्तों में रोड शो के दौरान हुई बैठकों में समूह ने अपने कारोबार में वृद्धि से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। समूह अपने ऊर्जा कारोबार में दक्षता बढ़ाने के साथ अब तेज गति से विस्तार की जगह कर्ज में कमी लाने पर फोकस कर रहा है। जानकारों के मुताबिक समूह की कंपनियों में कर पूर्व कमाई (EBITDA) अगर 20 फीसदी की दर से बढ़ती है तो कर्ज मुक्ति में बहुत हद तक मदद मिलेगी।

समूह पर कितना कर्ज है, कितना चुकाया गया?
जानकारों के अनुसार अगर अदाणी समूह का राजस्व अगर एक बार राजस्व बढ़ने लगेगा, तो कर्ज का अनुपात खुद ही काम हो जाएगा और इससे कंपनी आरामदायक स्थिति में आ जाएगी। अदाणी समूह की मौजूदा कर पूर्व आय 61,200 करोड़ रुपये है। उसके उलट कंपनी पर शुद्ध रूप से 1.89 लाख करोड़ रुपये (करीब 23 अरब डॉलर) का कर्ज है।  प्रबंधन की तरफ से रोड शो के दौरान हुई बैठकों में कही गई बातों का हवाला देते हुए बताया है कि अदाणी समूह ने अबतक 50 करोड़ डॉलर का कर्ज चुका दिया है। कंपनी का लक्ष्य  अगले तीन से चार साल में अपना अधिकतर कर्ज समाप्त करना है।
विज्ञापन


फिलहाल कंपनी पर किस मद मे कितना कर्ज 
अदाणी समूह की ओर से समय-समय पर साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक समूह के कुल 23 अरब डॉलर के कर्ज में 37 फीसदी बॉन्ड के रूप में है। वहीं 31 फीसदी कर्ज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का है। कंपनी पर आठ फीसदी कर्ज निजी बैंकों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें