फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही कार्ड से कर सकेंगे किसी भी मेट्रो में सफर, टोकन की जगह क्यूआर कोड से होगी यात्रा

Sat, 15 Jun 2019 06:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार जल्द ही एक नया कार्ड लांच करने जा रही है, जिसका लोग देश के सभी मेट्रो रेल नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकेंगे। यह कार्ड हालांकि अभी चल रहे वन नेशन-वन कार्ड से काफी अलग होगा। गौरतलब है कि वन नेशन-वन कार्ड के लिए ग्राहकों को सख्त केवाईसी करवानी पड़ती है। वहीं टोकन की जगह लोग क्यूआर कोड वाली पेपर स्लिप का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

काउंटर पर कराना होगा चार्ज

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अभी लोगों को दूसरे शहर में जाने पर अलग से कार्ड लेना पड़ता है। सरकार जो नया कार्ड लांच करेगी, उसका किसी भी मेट्रो नेटवर्क में इस्तेमाल करने से पहले काउंटर पर रिचार्ज कराना होगा। 

ऐसे मिलेगा कार्ड

सरकार ने कहा कि विदेशी यात्री पासपोर्ट के जरिए और घरेलू नागरिक आधार कार्ड या फिर किसी अन्य पहचान पत्र के जरिए इस कार्ड को ले सकते हैं। सरकार इस कार्ड को अगले छह माह में लॉन्च कर देगी। 

वन नेशन-वन कार्ड में यह हैं दिक्कतें

अभी चल रहे वन नेशन-वन कार्ड में बहुत सारी दिक्कतें हैं। मसलन इनको लेने के लिए सख्त केवाईसी नियमों का पालन करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनको बैंक द्वारा जारी किया जाता है, और दिखने यह एक डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड जैसा ही होता है। इस कार्ड की मदद से यात्रा के अलावा शॉपिंग भी की जा सकती है। 

शहरी विकास मंत्रालय तैयार करेगा प्रारूप

इस कार्ड का डिजाइन शहरी विकास मंत्रालय तैयार करेगा। डिजाइन और तमाम स्पेसिफिकेशन को इसके बाद सीडैक को सौंपा जाएगा। इस कार्ड को फिर देश के सभी चल रहे मेट्रो नेटवर्क पर अपलोड किया जाएगा, क्योंकि सभी मेट्रो में अलग-अलग किराया है। 

फिलहाल चल रहा है स्मार्ट कार्ड

देश के सभी मेट्रो नेटवर्क अपने स्मार्ट कार्ड चला रहे हैं, जो केवल उनके नेटवर्क पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके अलावा हर नेटवर्क का टोकन जारी करने का सिस्टम भी अलग है। दिल्ली मेट्रो में टोकन अब ज्यादातर स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन से दिया जाता है। 

एकतरफा यात्रा के लिए क्यूआर कोड 

जिन यात्रियों के पास स्मार्ट कार्ड नहीं है और वो टोकन लेकर के यात्रा करते हैं, तो उनको क्यूआर कोड वाली पेपर स्लिप दी जाएगी। इससे टोकन के खो जाने का डर समाप्त हो जाएगा। यात्री क्यूआर कोड को स्कैन करके प्रवेश और निकास कर सकेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें