लोगों को मिलेगा ये लाभ
इस संदर्भ में कॉमन सर्विस सेंटर के सीईओ डी.सी. त्यागी ने बताया कि यह काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा और रजिस्टर्ड होने वाले कामगारों को 'यूविन' नामक यूनिक नंबर दिया जाएगा। बता दें कि इस नंबर से ही उनकी पहचान होगी और उन्हें सरकारी स्कीम का लाभ मिल सकेगा।
ये यूनिक नंबर मिलने के बाद असंगठित क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। वे पेंशन से लेकर स्वास्थ्य सेवा जैसी स्कीम का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि 45 करोड़ लोगों को पंजीकृत करने का काम कोई छोटा काम नहीं है।
श्रम मंत्रालय ने की पूरी तैयारी
श्रम मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन की पूरी तैयारी कर ली है और ये काम करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मंत्रालय नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही यह काम आरंभ कर देगा। हालांकि सिर्फ राज्य सरकारों ने ही असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पंजीकृत करने का काम शुरू किया है। राष्ट्रीय स्तर पर अब तक ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया है।