फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 फरवरी को सरकार पेश करेगी लोक-लुभावन बजटः भाजपा

Thu, 09 Jan 2020 07:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भरोसा है कि एक फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक लोक-लुभावन बजट को पेश करेंगी। वित्त मंत्री द्वारा पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ हुई चार राउंड की बैठक के बाद यह उम्मीद जताई गई है। वित्त मंत्री ने इस दौरान सभी से बजट को लेकर के फीडबैक लिया है। 

यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, महासचिव बीएल संतोष, भूपेंद्र यादव और अरुण सिंह भी मौजूद रहे। अरुण सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री ने सभी विभागों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। हमें उम्मीद है कि इस बार लोकलुभावन बजट पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


पार्टी अपनी तरफ से भी कई स्टेकहोल्डर्स जैसे कि व्यापारी नेताओं, किसान संगठन, ट्रेड यूनियन से बात कर रही है। पार्टी के प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि इन बैठक का केवल यह मकसद है कि लोगों से बजट को लेकर के उनके विचार जाने जाएं। पार्टी ने ऐसी 11 बैठकों की प्लानिंग कर रखी है, जिसमें से सात पार्टी के मुख्यालय पर हो चुकी हैं। 

सेक्टरवार हो रही है बैठक

प्रत्येक बैठक सेक्टरवार हो रही है और इसकी रिपोर्ट कार्यकारी अध्यक्ष के पास जा रही है। 19 दिसंबर से शुरू हुआ बैठकों का यह दौर 14 जनवरी तक चलेगा। गौरतलब है कि बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर दो चरणों में 3 अप्रैल तक चलेगा। पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 2 मार्च से अप्रैल 3 तक चलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें