फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBT: नौ साल में सरकार ने डीबीटी से 2.73 लाख करोड़ बचाए, वित्त मंत्री बोलीं- खामियों को दूर करने से मिली मदद

Tue, 15 Aug 2023 12:05 AM IST
गुलाम अहमद पीटीआई, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में शासन की दक्षता के साथ डीबीटी अपना कर हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अधिक धन उपलब्ध होने की संभावनाओं में सुधार किया। 
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने बीते नौ साल में लक्षित लाभार्थियों के खातों में धन भेजने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) स्कीम अपनाकर 2.73 लाख करोड़ रुपये बचाए हैं। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) दिशा भारती की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि डीबीटी से सरकारी योजना की खामियों को दूर करने और असली लाभार्थियों को लक्षित करने में मदद मिली।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में शासन की दक्षता के साथ डीबीटी अपना कर हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अधिक धन उपलब्ध होने की संभावनाओं में सुधार किया। उन्होंने कहा कि डीबीटी के आने से पेंशन, काम के लिए मेहनताना, ब्याज छूट और एलपीजी गैस सब्सिडी योग लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जा रही है और सभी फर्जी बैंक खातों को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें