फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला : सुधरेगी चीनी मिलों की स्थिति, भारत सरकार ने 60 लाख टन तक चीनी के निर्यात की दी अनुमति

Sun, 06 Nov 2022 02:00 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने कोटा के आधार पर 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति शनिवार को दे दी।  खाद्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
चीनी का निर्यात - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में चीनी की कीमत स्थिरता और देश में चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति को संतुलित करने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत खाद्य मंत्रालय ने सीजन 2022-23 के दौरान 60 लाख टन तक चीनी के निर्यात की अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


चीनी निर्यात कोटा की पहली खेप की मंजूरी सिर्फ 31 मई तक
अधिसूचना के मुताबिक, चीनी के अनियंत्रित निर्यात पर रोक लगाने और घरेलू खपत के लिए लिए वाजिब दर पर चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने एक नवंबर, 2022 से 31 मई, 2023 तक तर्कसंगत सीमा के साथ चीनी निर्यात की अनुमति देने का फैसला किया है।  चीनी निर्यात कोटा की पहली खेप की मंजूरी सिर्फ मई के आखिर तक के लिए ही दी गई है। उसके बाद निर्याद कोटा तय करने का फैसला घरेलू चीनी उत्पादन को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। 

अब खुद या निर्यातकों के माध्यम से विदेशों में चीनी बेच सकते हैं चीनी मिलें
इससे पहले की तीन चीनी विपणन सत्रों (मार्केटिंग सेशन) के औसत चीनी उत्पादन का 18.23 प्रतिशत हिस्सा निर्यात कोटे के तौर पर चिह्नित किया गया है। खाद्य मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद अब चीनी मिलें खुद या निर्यातकों के माध्यम से विदेशों में चीनी बेच सकते हैं। इसके अलावा मिलें देश की दूसरी मिलों के निर्यात कोटे के साथ अदला-बदली भी कर सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें